Live

ROAD ACCIDENT

बाइक ने खड़ी हाइवा में मारी टक्कर, 1 शख्स की मौत, 1 गंभीर रुप से घायल

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

पलामू : बड़ी खबर पलामू से है जहां जिले के छतरपुर क्षेत्र के सुल्तानी घाटी में शिवालया कंपनी के पास तेज गति से आ रही मोटरसाइकिल ने खड़ी हाइवा में जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में बाइकसवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं दुर्घटना में एक व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गया. घटना के बाद लोगों ने घायल व्यक्ति को हरिहरगंज अनुमंडल अस्पताल भेज दिया जहां उसे गंभीर हालत देखते हुए औरंगाबाद रेफर कर दिया गया.

बताया जा रहा है कि छतरपुर की ओर से तेज रफ्तार से आ रही बाइक ने सड़क किनारे खड़ी हाइवा में जोरदार टक्कर मारी. दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. वहीं उनके पीछे बैठे व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायल को हरिहरगंज अनुमंडल अस्पताल भेजा गया जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे औरंगाबाद रेफर किया गया. जानकारी के अनुसार मृत व्यक्ति की पहचान बिहार के जहानाबाद के निवासी के रूप हुई है. मृतक छतरपुर में रहकर किसी कंपनी में काम करता था.

पलामू से नीतेश कुमार की रिपोर्ट--

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें