Live

ROAD ACCIDENT

रामगढ़ में सड़क हादसे में 3 स्कूली बच्चे समेत 6 घायल, अस्पताल में भर्ती

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

रामगढ़:बड़ी खबररामगढ़ से है जहां जिले के पतरातु लबगा फोरलेन पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर स्कूली वैन में जोरदार टक्कर मारी. हादसे में 3 स्कूली बच्चे और स्कॉर्पियों में सवार 3 समेत कुल 6 लोग गंभीर रुप से घायल हो गये. घटना के बाद सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर स्थानीय लोगों की मदद से सभी को सीएचसी पतरातू में भर्ती कराया.

बताया जा रहा है कि पतरातु लबगा फोरलेन पर तेज गति से आ रही स्कॉर्पियो ने बच्चों से भरी स्कूली वैन में टक्कर मार दी. दुर्घटना में 3 स्कूली बच्चे समेत कुल 6 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए. सूचना मिलते ही पुलिस मौके सभी घायलों को पतरातु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराये. वहां तत्काल उपचार के दौरान डाक्टर ने दो स्कूली बच्चे सहित स्कार्पियो ड्राइवर सुमित धान रांची खुंटी निवासी को रिम्स रांची रेफर कर दिया. वहीं एक छात्रा अनन्या कुमारी और दो स्कार्पियो सवार व्यक्ति का पतरातु में ही इलाज किया जा रहा है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें