Live

ROAD ACCIDENT

लोहरदगा में सड़क हादसे में डीसी के बॉडीगार्ड की मौत, घटना से सनसनी

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

लोहरदगा : बड़ी खबर लोहरदगा से जहां शहर के पावरगंज चौक के पास स्कूल बस की चपेट में आने से उपायुक्त डॉ. वाघमारे प्रसाद कृष्ण के बॉडीगार्ड की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बॉडीगार्ड को सदर अस्पताल लाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची सदर पुलिस ने स्कूल बस को जब्त कर लिया है. वहीं बस चालक मौके से फरार हो गया.


बताया जा रहा है कि उपायुक्त के बॉडीगार्ड डीसी आवास ड्यूटी पर जा रहा था. इसी दौरान शहर के पावरगंज चौक के समीप एक स्कूल बस ने बॉडीगार्ड की मोटरसाइकिल को अपनी चपेट में ले लिया. घटना के बाद लोगों ने आनन-फानन में बॉडीगार्ड को इलाज के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल लाया जहां डॉ. ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक की पहचान गुमला जिले के घाघरा थाना क्षेत्र के पुंटो तिलसरी निवासी मरियानुष किंडो के रूप में हुई है. मरियानुष लोहरदगा के मधुबन आनंदपुर मिशन कंपाउंड में अपनी पत्नी , 12 साल की बेटी और 3 साल के बेटा के साथ रह रहा था.


घटना की सूचना मिलने के बाद लोहरदगा डीसी, एसडीओ सहित जिला प्रशासन के तमाम अधिकारी सदर अस्पताल पहुंचे. सूचना मिलते ही सदर थाना की पुलिस ने स्कूल बस को अपने कब्जे में ले लिया है. हालांकि स्कूल बस का ड्राइवर मौके से फरार हो गया. पुलिस पूरे मामले की जांच और आगे की कार्रवाई कर रही है.



इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें