Live

ROAD ACCIDENT

लातेहार में सड़क हादसे में शख्स की मौत पर सड़क जाम, पुलिस ने हटवाया सड़क जाम

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

लातेहार : बड़ी खबर लातेहार से है जहां जिले के सदर थाना क्षेत्र में रविवार को तेज गति से आ रही हाइवा की चपेट में आने से स्कूटी सवार व्यक्ति की मौत हो गई. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों को समझा बुझा कर सड़क जाम हटवाया.

सड़क हादसा में एक व्यक्ति की मौत के विरूद्ध आज स्थानीय लोगों नेNHजाम कर आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन किया. इस जाम सेNH-75करीब एक घंटा बाधित रहा. सड़क जाम होने से दोनों ओर सैकड़ों वाहन फंसे रहे.

घटना के संबंध में सड़क जाम कर रहे ग्रामीणों ने बताया कि सदर थाना क्षेत्र में रविवार को तेज रफ्तार हाइवा ने स्कूटी में टक्कर मार दी जिससे स्कूटी सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने नेशनल हाइवे जाम कर दिया. ग्रामीणों ने मृतक के परिजनों को तत्काल आर्थिक मुआवजा और दोषी हाइवा चालक के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने की मांग की. सड़क जाम से करीब 1 घंटा यातायात बाधित रहा. वहीं दोनों ओर गाड़ियों की लंबी लाइन लग गई. इधर घटना की सूचना के बाद एसडीपीओ अरविंद कुमार सड़क जाम स्थल पहुंचे और सड़क जामकर्ताओं को काफी समझाया. इसके बादNHसे सड़क जाम हटा औरआवागमन सामान्य किया गया.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें