Live

ROAD ACCIDENT

चुटूपालू घाटी में अनियंत्रित ट्रेलर ने 3 वाहनों में मारी टक्कर, आधा दर्जन लोग घायल

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

रामगढ़ : बड़ी खबर रामगढ़ से है जहां चुटूपालू घाटी में अनियंत्रित ट्रेलर ने 3 गाड़ियों में टक्कर मार दी. दुर्घटना में 6 व्यक्ति घायल बताये जा रहे हैं. घटना के बाद सड़क जाम हो गया है. पुलिस मौके पर पहुंच कर गाड़ियों को हटवाने का प्रयास कर रही है.

घटना के संबंध में बताया जाता है कि रांची से रामगढ़ की ओर आ रही ट्रेलर का ब्रेक अचानक बीच घाटी में ही फेल हो गया. इसके कारण अनियंत्रित ट्रेलर की चपेट में 709 वाहन और फिर बस आ गई. इस तरह देखा जाय तो तीन गाडियों की आपसी टक्कर में पूरा घाटी जाम हो गया है. हालांकि ब्रेक फेल हो जाने के बाद ड्राइवर की सूझ बूझ से घाटी में एक बड़ी दुर्घटन होने से बच गई. घटना के बाद पिछले कई घंटों से चुटूपालू घाटी के पास सड़क जाम है और कई किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतार लग गई है. दुर्घटना में ट्रेलर का ड्राइवर बुरी तरह घायल है और आधा दर्जन लोगों मामूली चोटें आई है. फिलहाल रामगढ़ पुलिस गाडियों को हटवाने की कोशिश कर रही है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें