Live

ROAD ACCIDENT

रामगढ़ में कार ने खड़ी ट्रक में मारी टक्कर, हादसे में 1 की मौत, 3 घायल

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

रामगढ़ : बड़ी खबर रामगढ़ से है जहां रामगढ़-छत्तरमांडू में गुरुवार को तेज रफ्तार कार ने ट्रक में टक्कर मार दी. हादसे में कार में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि 3 लोग घायल हो गये. घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं लोगों ने घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया.

बताया जा रहा है कि रामगढ़ छत्तरमांडू स्थित रामगढ़ बोकारो मार्ग पर कोर्ट मोड़ के पास गुरुवार को सफेद रंग की महिंद्रा कार सड़क किनारे खड़ी ट्रक से टकरा गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त होकर ट्रक में जा घुसा. कार में कुल चाल लोग सवार थे. हादसे में एक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई. मृतक कार में बुरी तरह से फंस गया था. वहीं तीन लोग घायल हो गये. घायलों को स्थानीय लोगों के सहयोग से सदर अस्पताल ले जाया गया. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और हाइड्रा के जरिए कार को बाहर निकाला और कड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला गया.

रामगढ़ से मुकेश सिंह की रिपोर्ट-

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें