Live

ROAD ACCIDENT

रामगढ़ के चुटूपालू घाटी में बस और टेलर में जोरदार टक्कर, 16 यात्री घायल, सदर अस्पताल में भर्ती

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

रामगढ़ : बड़ी खबर रामगढ़ से है जहां चुटूपालू घाटी में गुरुवार को यात्रियों से भरे बस और टेलर में जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर होने के बाद दोनों वाहन पलट गया. हादसे में कई लोग घायल हो गए. घटना के बाद सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर राहत कार्य में जुट गई.

जानकारी के अनुसार निशा रानी नामक बस यात्रियों को लेकर रांची से कोडरमा की ओर जा रही थी. इसी बीच घाटी में टेलर अनियंत्रित होकर बस को पीछे से जोरदार टक्कर मार दिया, जिससे दुर्घटना में बस और टेलर दोनों पलट गया और उक्त स्थल पर चीख-पुकार मच गया. बता दें कि निशा रानी बस में कुल 40 से ज्यादा यात्री सवार थे और दुर्घटना में 16 यात्री घायल हो गए. घटना के बाद सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेंस द्वारा रामगढ़ सदर अस्पताल इलाज के लिए भेजा गया. वहीं दुर्घटना के बाद रामगढ़-हजारीबाग-पटना मुख्यमार्ग बाधित हो गया. इसको लेकर पुलिस विधि-व्यवस्था बनाने में जुटी.

वहीं उपस्थित लोगों ने नाराज़गी जताते हुए कहा कि जब से घाटी में नया रोड बना है, तब से यह मौत की घाटी बन गया है.पिछले कई सालों से यहां बराबर सड़क दुघर्टना घट रही है और लोग जान गंवा रहे हैं.सरकार जिला प्रशासन एनएचएआई इसे रोकने में पूरी तरह विफल है.प्रशासन द्वारा साइन बोर्ड लाइट लगाने से भी दुर्घटना नियंत्रण में नहीं है.

रामगढ़ से मुकेश कुमार की रिपोर्ट--

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें