Live

ROAD ACCIDENT

दुमका में सड़क हादसे में बाइकसवार 2 युवकों की मौत, घटना से परिजनों में मातम

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

दुमका: बड़ी खबर दुमका से जहां जरमुंडी थाना क्षेत्र के बुढ़वा डंगाल लाइन होटल के पास अज्ञात पिकअप वैन की चपेट में आने से बाइक सवार 2 युवकों की इलाज के दौरान मौत हो गई. घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुमका भेज दिया है.

बताया जा रहा है कि मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक मंगलवार देर शाम वाराटांड़ से अपने घर बबनपहाड़ी जा रहा था. इसी दौरान बुढ़वा डंगाल के समीप विपरीत दिशा से आ रहे पिकअप वैन की चपेट में आ जाने से बाइकसवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद सूचना मिलने पर जरमुंडी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को जरमुंडी सीएचसी लाया जहां इलाज के दौरान दोनों घायल युवकों की मौत हो गई. इसके बाद पुलिस ने दोनों शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुमका भेज दिया है. घटना से आहत दोनों मृतकों के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. 30 वर्षीय मृतक श्रीजल मरांडी अपने पीछे पत्नी, एक बेटा,तीन बेटी और गर्भ में पल रहा एक बच्चा छोड़ गया है. वहीं दूसरे मृतक सूरज नारायण हेंब्रम की पत्नी और एक बेटा व बेटी अनाथ हो गया है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें