Live

ROAD ACCIDENT

लातेहार में 2 हाइवा में सीधी टक्कर होने से चालक की मौत, दूसरे चालक की हालत गंभीर, रिम्स रेफर

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

लातेहार : बड़ी खबर लातेहार से है जहां जिले के बारियातू थाना क्षेत्र में दो हाइवा के बीच सीधी टक्कर हो गई. हादसे में एक हाइवा चालक की दबकर मौत हो गई. वहीं दूसरा हाइवा चालक गंभीर रुप से घायल हो गये. दुर्घटना में दोनों हाइवा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है. यह घटना चतरा-रांची मुख्यमार्ग एनएच-99 में बिरनी पेट्रोल पंप के पास की है.

जानकारी के अनुसार हाइवा पांडु कोलियरी से कोयला लोड कर चंदवा रेलवे साइडिंग जा रहा था. इसी दौरान सामने से बिपरीत दिशा से आ रही हाइवा से बिरनी पेट्रोल पंप के समीप आमने सामने की जबरदस्त टक्कर हो गई. टक्कर इतना जबरदस्त था कि हाइवा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. इसमें दोनों वाहन के चालक केविन में फंसे रहे. इधर घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटना स्थल पहुंच कर राहत बचाव कार्य चलाते हुए दोनों चालकों को बाहर निकालने में सफल रहे. लेकिन एक चालक की मौत हो गई. वहीं दूसरे चालक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां प्रारंभिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया. इधर पुलिस दोनों वाहनों को अपने कब्जे में लेकर अग्रेतर कार्रवाई में जुट गई है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें