Live

ROAD ACCIDENT

सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत पर ग्रामीणों ने घंटो रखा सड़क जाम, पुलिस ने रोड जाम हटवाया

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

रामगढ़ : खबर है रामगढ़ की जहां पतरातु थाना क्षेत्र के पालू रोड के पास अज्ञात एलपी ट्रक की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति की मौत हो गई. घटना के बाद ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर खैर मांझी चौक के पास पतरातु खलारी और पतरातु रांची मुख्यमार्ग को जाम कर दिया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर सड़क जाम हटवाया.


जानकारी के अनुसार पालू पिपरी टोला निवासी महेश महतो मोटरसाइकिल से अपने घर जा रहे थे. इसी बीच तेज रफ्तार अज्ञात एलपी ट्रक ने पीछे से उन्हें अपनी चपेटे में लिया. हादसे में बाइक सवार महेश महतो की घटना स्थल पर ही मौत हो गई. दुर्घटना के बाद ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर खैर मांझी चौक के समीप पतरातु खलारी और पतरातु रांची मुख्यमार्ग को जाम कर दिया. स्थानीय लोगों द्वारा सूचना मिलने पर पुलिस घटना स्थल पहुंची और लोगों को समझा बुझा कर सड़क जाम हटवाया.


इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें