Live

ROAD ACCIDENT

लातेहार में दो अलग अलग सड़क हादसे में महिला की मौत, 3 की हालत गंभीर, रिम्स रेफर

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

लातेहार : बड़ी खबर लातेहार से है जहां जिला में दो अलग अलग सड़क हादसा में एक महिला की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई. वहीं 3 अन्य गंभीर रुप से घायल हो गये.

पहली घटना जिला के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत रांची-डालटेनगंज मुख्यमार्ग पर NH-75 की है जहां अनियंत्रित बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गया. दुर्घटना में बाइकसवार तीन लोग सड़क पर गिर गये. दुर्भाग्यवश तीन में से एक महिला सामने से आ रही बस की चपेट में आ गई जिससे मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई जबकी दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. दोनों घायलों को राहगीरों की मदद से सदर अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों द्वारा प्रारंभिक उपचार के बाद दोनों को रिम्स रेफर किया गया.

वहीं दूसरी घटना चंदवा थाना क्षेत्र के रांची-चतरा मुख्यमार्ग एनएच-99 की है जहां कार और बाइक के बीच आमने सामने की टक्कर में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गये. जिसे राहगीरों द्वारा चंदवा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया गया. प्रारंभिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर किया गया. इधर दोनों घटनाओं पर पुलिसिया तफ्तीश जारी है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें