Live

ROAD ACCIDENT

चतरा में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 2 दर्जन लोग घायल

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

चतरा : बड़ी खबर चतरा से है जहां यात्रियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गया है. दुर्घटना में 2 दर्जन से अधिक बस यात्री घायल हो गये. घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर सभी घायलों को सदर अस्पताल भेजा.

बताया जा रहा है कि चतरा-चौपारण मुख्यपथ स्थित गंधरिया इलाके में सुधांशु नामक बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई. हादसे में 24 से अधिक लोग घायल हो गये. बस चतरा से यात्रियों को लेकर तिलैया जा रही थी. घटना के बाद सूचना मिलते ही पुलिस घायलों को ग्रामीणों के सहयोग से इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा. उपाधीक्षक डॉ. मनीष लाल के नेतृत्व में डॉक्टरों की विशेष टीम सभी का इलाज कर रही है. दुर्घटना में कई बच्चे भी घायल हुए हैं. चालक का बस से संतुलन बिगड़ने के कारण दुर्घटना हुई. पुलिस जांच में जुटी हुई है. घटना की सूचना पाकर जिला परिषद उपाध्यक्ष ब्रजकिशोर तिवारी सदर अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल चाल लिया. एक्सीडेंट में घायल सभी की स्थिति सामान्य है.

चतरा से कुमार चंदन की रिपोर्ट--

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें