Live

ROAD ACCIDENT

रामगढ़ में सड़क हादसे में 1 व्यक्ति की मौत, 3 स्कूली छात्रा गंभीर रुप से घायल, सदर अस्पताल में भर्ती

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

रामगढ़ : बड़ी खबर रामगढ़ से है जहां जिले के भदानीनगर चिकोर दुमहान गढ़ा के पास गुरुवार को तेज रफ्तार मोटरसाइकिल पेड़ से टकरा गई. हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि 3 बच्ची गंभीर रुप से घायल हो गई. घटना के बाद सभी घायलों को डकरा अस्पताल भेजा गया. इसके बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए सभी घायलों को रामगढ़ अस्पताल रेफर कर दिया.

जानकारी के अनुसार गुरुवार दोपहर ज्ञान ज्योति विद्यालय में छुट्टी के बाद काशी प्रजापति नामक व्यक्ति अपने मोटरसाइकिल से अपनी 2 बेटी और एक अन्य बच्ची को लेकर घर घर जा रहे थे. इसी दौरान उसकी बाइक तेज रफ्तार होने के कारण चिकोर दुमहान गढ़ा के पास पेड़ से टकरा गया. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल सभी को भुरकुंडा सीसीएल अस्पताल लाया जहां डॉक्टर अनूप टोप्पो सीएमओ ने इलाज के दौरान काशी प्रजापति को मृत घोषित कर दिया. वहीं घायल सभी छात्रों को रामगढ़ सदर अस्पताल रेफर कर दिया. घायलों में पुनम कुमारी, संजू कुमारी और रिंकू कुमारी शामिल है.

रामगढ़ से एम आर खान की रिपोर्ट---

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें