Live

ROAD ACCIDENT

गढ़वा में सड़क हादसे में होमगार्ड जवान की मौत, जांच में जुटी पुलिस

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

गढ़वा : बड़ी खबर गढ़वा से है जहां जिले के मेराल थाना क्षेत्र के करमाही गांव में शुक्रवार देर रात मोटरसाइकिल से जा रहे होमगार्ड जवान की निर्माणाधीन पुल के नीचे गड्ढ़े में गिर जाने से मौत हो गई. घटना के बाद सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची.

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मृतक होमगार्ड जवान अशोक राम अपने घर से बाइक से ससुराल जा रहा था. इसी बीच मेराल थाना क्षेत्र के करमाही गांव में बीती देर रात निर्माणाधीन पुल के नीचे मोटरसाइकिल सहित गड्ढे में गिर जाने से घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई. घटना के बाद मौके पर मेराल थाने की पुलिस पहुंच कर जांच में जुट गई. वहीं मृतक के परिजन भी वहां पहुंचे और मुआवजे की मांग को लेकर शव उठाने से इनकार किया. परिजन ने कहा कि बहुत गलत तरीके से गड्ढा खोदा गया लेकिन सुरक्षा के कोई भी इण्डिकेशन नहीं लगाया गया. इसके चलते यह दुर्घटना हुई है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें