Live

ROAD ACCIDENT

पलामू में ट्रैक्टर और ऑटो में जोरदार टक्कर, एक व्यक्ति की मौत, 6 लोग गंभीर रुप से घायल

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

पलामू : बड़ी खबर पलामू से है जहां जिले के पांकी-मेदिनीनगर मुख्यपथ पर कुंदरी छठ तालाब के पास ऑटो और ट्रैक्टर के बीच टक्कर होने से ऑटो में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई. वहीं हादसे में करीब आधा दर्जन लोग गंभीर रुप से घायल हो गये.

बताया जा रहा है कि ऑटो पांकी थाना क्षेत्र के ग्राम बेरू से डाल्टनगंज थाना जा रही थी. इसी दौरान कुंदरी छठ तालाब के समीप ट्रैक्टर की चपेट में आने से ऑटो में सवार युवक की मौत हो गई. वहीं दुर्घटना में लगभग आधा दर्जन लोग घायल हो गये. मृतक की पहचान 70 वर्षीय मोo हुसैन मियां के रूप में हुई है. जबकि घायल व्यक्ति उनके परिवार के लोग बताए जा रहे हैं. घटना के बाद इलाके के लोगों में अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में घायलों को इलाज के लिए निजी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेस्लीगंज में पहुंचाया जहां सभी का प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए एमएमसीएच मेदिनीनगर भेज दिया गया. वहीं घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें