Live

ROAD ACCIDENT

बोकारो में सड़क हादसे में बाइकसवार युवक की गई जान, 1 महिला घायल, अस्पताल में भर्ती

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

बोकारो : बड़ी खबर बोकारो से जहां माराफारी थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग सिवनडीह मोड़ के पास तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने बाइकसवार व्यक्ति की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई. वहीं बाइक पर बैठी पत्नी घायल हो गई. घटना के बाद मौके पर पुलिस पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लिया और घायल पत्नी को इलाज इलाज के लिए अस्पताल भेजा है.



घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि माराफारी थाना क्षेत्र के एनएच सिवनडीह मोड़ के पास मृतक महेश प्रसाद अपनी पत्नी के साथ बाइक पर सवार होकर कसमार से बोकारो आ रहे थे. इसी दौरान तेज गति से आ रही ट्रक की चपेट में आ जाने से महेश प्रसाद की मौत हो गई जबकि उसकी पत्नी घायल हो गई. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने ट्रक ड्राइवर को पड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है. घटना के बाद सड़क पूरी तरह से जाम हो गया. मौके पर पहुंची माराफारी थाना की पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है और पत्नी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा है. वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है. प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो ट्रक काफी तेज गति में था जिस कारण यह हादसा हुआ है. मृतक कसमार थाना क्षेत्र के हिसिम का रहने वाला है.


इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें