Live

केन्द्रीय मंत्री पशुपति पारस को बड़ा झटका

रालोजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रवण कुमार ने पार्टी से दिया इस्तीफा, पत्र के माध्यम से पार्टी सुप्रीमो पर लगाए कई आरोप

G
GYAN SINGHलेखक

Desk:केन्द्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस की पार्टी रालोजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रवण अग्रवाल ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने पार्टी सुप्रीमो के नाम पत्र लिखा है. जिसमें उन्होंने केन्द्रीय मंत्री पर कई आरोप लगाए हैं.

उन्होंने पत्र में साफ साफ लिखा है कि केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस के आवास पर कई बिचौलिये मौजूद रहते हैं जो आम कार्यकर्ताओं की बातों को नहीं सुनते हैं. श्रवण अग्रवाल ने आरोप लगाया है कि केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस नरेंद्र मोदी के मिशन को भी कुंद करने में लगे हुए हैं.

बता दें कि बिहार लोजपा के मुख्य प्रवक्ता रहे श्रवण कुमार अग्रवाल को पार्टी ने 3 सितंबर 2021 को राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोनीत किया था. राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री पशुपति कुमार पारस ने उनका मनोनयन किया था. पशुपति पारस ने श्रवण पर पूरा विश्वास जताया था. वहीं श्रवण कुमार अग्रवाल को राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाए जाने पर पार्टी में खुशी भी थी. लेकिन अब उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें