राजद के स्टार प्रचारक की लिस्ट से तेजप्रताप गायब
तेज प्रताप कुशेश्वर स्थान से कांग्रेस के उम्मीदवार अतिरेक के लिए करेगें प्रचार
क्या तेज प्रताप डुबायेंगें राजद की नैया , या राजद ने डुबाया तेजप्रताप की नाव
PATNA:-बिहार में दो सीटो के लिये हो रहे उप चुनाव से पहले ही सबसे बड़े राजनीतिक परिवार में महाभारत शुरू हो गया है. राजद ने अपने सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को अब बिहार की सियासत से पूरी तरह से बे दखल करने की तैयारी कर ली है और उन्हें पार्टी की मुख्य धारा से अलग करने की कवायद तेज कर दी है. पहले तेज प्रताप का राजद के छात्र संगठन से बेदखल कर अब पार्टी की मुख्य धारा से बेदखल कर दिया है.
बिहार में दो विधान सभा क्षेत्रों कुशेश्वर स्थान और तारा पुर में आगामी 30 अक्टूबर को हो रहे उप चुनाव के लिये राजद ने 20 नेताओं के स्टार प्रचारक की सूची जारी की है. पार्टी के प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दिकी के द्वारा जारी की गयी इस सूची में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव तेजस्वी प्रसाद यादव , अब्दुल बारी सिद्दिकी , जय प्रकाश नारायण यादव उदय नारायण चौधरी श्याम रजक , भोला यादव , वृष्णि पटेल मनोज झा के अलावा तनवीर हसन और साधु पासवान समेत कई ऐसे भी चेहरे है जिनके बारे मे आम जनता क्या राजद के नेता और कार्यकर्ता भी उनका नाम नही जानते है लेकिन तेजप्रताप को इस लिस्ट में शामिल नही किया गया है यानि उनकी छुट्टी कर दी गयी है . इतना ही नही महिला स्टार प्रचारक मे एक मात्र लवली आनंद का नाम है लेकिन पार्टी की राज्य सभा सदस्य और लालू राबड़ी की बड़ी बेटी मीसा भारती या पूर्व केन्द्रीय मंत्री कांति सिंह जैसे बड़े नेताओं के नाम सूची से गायब है.हां राजद की सूची से पार्टी के बड़े नेता शिवानंद तिवारी का भी नाम गायब है जिन्होनें एक दिन पहले ही तेज प्रताप यादव के बारे में कहा था कि तेज प्रताप राजद में हैं कहा.
वही इस सूची के जारी होने के थोड़ी देर पहले ही लालू के बड़े बेटे और हसन पुर के विधायक तेज प्रताप यादव ने कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष डा0 अशोक राम से मुलाकात की है. यानि तेज प्रताप ने उस डा0 अशोक राम से मुलाकात की है जिनके बेटे अतिरेक कुशेश्वर स्थान से उम्मीदवार है और आगामी 30 अक्टूबर को होने वाले उप चुनाव में राजद प्रत्याशी गणेश भारती के खिलाफ ताल ठोंक रहे है. ा यानि जिस गणेश भारती को तेजस्वी ने चुनाव मैदान में उतारा है.
अब सवाल उठता है कि अतिरेक के नामांकन के दिन अशोक राम से मुलाकात कर तेज प्रताप ने राजद उ्मीदवार की नैया डुबाने के लिये तैयार है. पिछले लोकसभा चुनाव में भी तेज प्रताप ने तेजस्वी के उम्मीदवार की नैया डुबोयी है. जहानाबाद लोकसभा क्षेत्र से राजद उम्मीदवार सुरेन्द्र प्रसाद यादव को हार का मुंह दिखाया था.
यानि एक तरफ जहां तेज प्रताप के अर्जुन तेजश्वी उनकी राजनीतिक नैया को डुबाने मे लगे है तो तेजप्रताप भी अब अपने अर्जुन को ही मात देने में. कांग्रेस अम्मीदवार के पिता से मुलाकात कर तेज प्रताप ने अपने समर्थको को तो यह संदेश दे ही दिया है
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।