हाइटेक पार्टी
जेपी नड्डा ने BJP के कई जिला कार्यालय का किया उद्घाटन..परिवारवाद के बहाने RJD और CONGRESS पर साधा निशाना..
PATNA:-बीजेपी जमीन से जुड़ी पार्टी है पर उसका कार्यालय काफी हाईटेक है..राष्ट्रीय मुख्यालय दिल्ली एवं प्रदेश मुख्यालय पटना के साथ ही बिहार के कई जिलों में पार्टी का अधुनिक कार्यालय बना है,जिसका उद्घाटन आज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पटना स्थित प्रदेश कार्यालय से ऑनलाईन किया है.इस दौरान प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष समेत पार्टी के कई दिग्गज नेता शामिल रहे वहीं संबंधित जिला मुख्यालय मे भी पार्टी के कई सांसद विधायक एवं कार्यकर्ता शामिल हुए.
इस अवसर पर समारोह को संबोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि बीजेपी के ये नए कार्यालय पार्टी की विचारधारा को आगे बढाने में कारगर साबित होगा.बिहार में लंबे समय तक बीजेपी का कार्यालय राजेन्द्र नगर में हुआ करता था
लेकिन जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद प्रदेश कार्यालय अलॉट हुआ.अब बीजेपी का बिहार कार्यालय हाईटेक बना है।लाइब्रेरी और इंटरनेट से सुसज्जित है.यह पार्टी हार्डवेयर है और हमसब कार्यकर्ता इसके सॉफ्टवेयर हैं.हम सबका कार्यालय ऑफिस नही बल्कि कार्यालय है.इसके बारे में सभी को समझने की जरूरत हैं.
नड्डा ने कहा कि सभी को साथ मिलकर काम करने जरूरत है..पार्टी को खड़ा करने में कितने लोगो ने काम किया है.. यह भी सभी को जानने की जरूरत है.सभी लोगो को समझने की जरूरत है कि हम सब अपने आइडियोलॉजी के लिए लड़ते है...कई जनसंघ के लोगो अपने जमीन बेचकर चुनाव लड़ा और कमल के निशान को आज इस मुकाम तक पहुचाया है.बीजेपी परिवार की पार्टियों से लड़ रही है.बिहार में भी परिवार की पार्टी से लड़ रहे है.बंगाल में दीदी और भतीजे से बीजेपी लड़ रही है
.
कांग्रेस पर हमला बोलते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि उनको समझने में बहुत देर लगेगी.उसका प्रदर्शन लगातार खत्म हो रहा है.पर वह अभी भी परिवार से बाहर निकलने के बारे में नहीं सोच पा रही है.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।