Live

Bihar Politics

बेलागंज से RJD प्रत्याशी विश्वनाथ कुमार सिंह ने भरा पर्चा, जीत की भरी हुंकार, कहा : जनता का जरूर मिलेगा आशीर्वाद

P
Prasoon Pandeyलेखक

GAYA : विधानसभा उपचुनाव को लेकर जिले के बेलागंज विधानसभा क्षेत्र से आरजेडी प्रत्याशी विश्वनाथ कुमार सिंह ने आज नामांकन किया. इसके लिए वे अपने समर्थकों के साथ डीआरडीए कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने अपना नामांकन पर्चा भरा.

नामांकन पर्चा भरने के बाद समर्थकों ने फूल-माला पहनाकर उनका स्वागत किया. इस दौरान सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे. भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी. नामांकन करने के बाद आरजेडी प्रत्याशी विश्वनाथ कुमार सिंह ने कहा कि राजद पार्टी से हमने अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया है.

उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि बेलागंज की जनता का आशीर्वाद हमें मिलेगा. विगत 8 बार से हमारे पिता वहां से विधायक रहे हैं. बेलागंज की जनता ने हमारे पिता को आशीर्वाद दिया है और हमें उम्मीद है कि हमें भी आशीर्वाद मिलेगा. बेलागंज के विकास के लिए हम सतत प्रयासरत रहेंगे. बेलागंज की जनता के सुख-दुख में हम हमेशा साथ रहे हैं और आगे भी रहेंगे.

वहीं, प्रशांत किशोर द्वारा जन सुराज से प्रत्याशी दिए जाने पर उन्होंने कहा कि कहीं भी कोई एमवाई का समीकरण नहीं है. हमारी पार्टी एटूजेड की पार्टी है. हम लोग सबको साथ लेकर चलते हैं.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें