Live

रिश्ता शर्मसार

आवासीय विद्यालय की छात्रा ने बच्चे को दिया जन्म, विद्यालय प्रबंध समिति ने आरोपी चाचा के खिलाफ किया FIR दर्ज

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

गुमला : बड़ी खबर गुमला से जहां एक आवासीय विद्यालय की नाबालिग छात्रा के गर्भवती होने के बाद फिर एक बच्चे को जन्म देने का मामला प्रकाश में आया है. फिलहाल बच्ची को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ है. नाबालिग के चाचा पर रिश्ते को कलंकित करने का आरोप लगा है. मामले में विद्यालय प्रबंधन ने आरोपी के खिलाफ थाना में मामला दर्ज कराया है.

बताया जाता है कि बच्ची 8 वीं की छात्रा है. बच्ची की मां नहीं है. इसका दाखिला अगस्त 2022 में हुआ था. उसके बाद 15 अगस्त से उसने पढ़ाई शुरू की थी. उससे पहले ही गांव के एक रिश्ते में चाचा ने डरा धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया.

इस बीच जैसा बच्ची ने बताया कि उसे एक साल से शारीरिक शोषण किया जा रहा था. इस बात का उसने कई बार विरोध किया. लेकिन उसने डरा धमकाकर उसका शोषण किया. इस बात की जानकारी उसने किसी को भी नहीं दी. इस बीच बच्ची गर्भवती हो गई.

बीते 20 जनवरी को जब वह विद्यालय में थी तो अचानक उसे पेट में दर्द हुआ फिर विद्यालय प्रबंधन ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया. जिसमें उसके पेट में बच्चा होने का पता चला. घटना के बाद परिवार वाले काफी सदमें में है. चुंकि नाबालिग छात्रा के भविष्य का सवाल है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें