रिश्ता शर्मसार
बच्ची के साथ दुष्कर्म, पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को किया अरेस्ट
सरायकेला : बड़ी खबर सरायकेला से जहां आरआईटी थाना क्षेत्र में नाबालिग से उसके अपनों ने रेप की घटना को अंजाम दिया है. बच्ची की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
मामले में नाबालिग बच्ची ने थाने में दिए आवेदन में पुलिस को बताया है कि जब वह नौ साल की थी. उसी वक्त से उसके सौतेला पिता उसे अपनी हवस का शिकार बनाता आ रहा है. इधर नाबालिग के भाई को जब इसकी जानकारी मिली तब उसने अपनी बहन को लेकर आरआईटी थाना पहुंची और आरोपी पिता के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाया. शिकायत मिलने के बाद एक्शन में आई पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं उसकी मां को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. थाना प्रभारी सागर लाल महथा ने बताया कि धारा376और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।