Live

PHOTO - एक विवाह ऐसा भी

दो जुड़वां बहनों ने एक ही लड़के से रचाई शादी, रिंकी और पिंकी का वीडियो वायरल

R
ROSHAN KUMAR JHAलेखक

PATNA- एक दिन पहले रिंकी और पिंकी ने एक ही लड़के से शादी रचाई थी। सोशल मीडिया पर वह वीडियो जबरदस्त वायरल हुआ था। अब इस मामले में ताजा अपडेट यह है कि रिंकी और पिंकी पर केस दर्ज कर लिया गया है। महाराष्ट्र के सोलापुर में अतुल नामक लड़के से रिंकी—पिंकी ने शादी रचाई थी। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि जयमाला के दौरान दोनो जुड़वा बहनें रिंकी और पिंकी एक ही लड़के के गर्दन में माला डाल रही है। यह अनोखी शादी अकलुज घामपुर रोड स्थित गलांडे होटल में संपन्न हुई। शादी में करीब 300 मेहमान जमा हुए थे।

सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होने के बाद पहले तो लोगों को कुछ समझ में नहीं आया की आखिर हो क्या रहा है। पहले तो लगा जैसे की यह प्लांड वीडियो है जिसे प्रैंक के लिए बनाया गया है। बाद में सबको पता चल गया कि मामला सोलह आने सच है।

बताते चले कि रिंकी और पिंकी दोनों जुड़वा है और आईआईटी इंजीनियर है। दोनों अतुल नाम के एक लड़के से प्यार करती है। रिंकी और पिंकी का कहना है कि हम बचपन से ही हम दोनों बहने और अतुल एक साथ रहते थे। बाद के दिनों में जब मां बीमार हुई तो अतुल ने हमारे परिवार का पूरा साथ दिया। इसी बीच मां का निधन हो गया। हम दोनों ने अतुल से शादी करने का फैसला कर लिया। पहले तो रिश्तोदारों ने इसे मानने से इंकार किया बादमे सब मान गए।

दूसरी ओर रिंकी और पिंकी पर केस दर्ज किया गया है। कोर्ट में भले जो फैसला हो लेकिन रिंकी और पिंकी का कहना है कि हम साथ जिएंगे और साथ मरेंगे।

अगर आप कशिश न्यूज के व्हाट्सएप या फेसबुक ग्रुप से जुड़ना चाहते हैं तो लिंक पर क्लिक करें... WHATTSAPP और FACEBOOK

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें