Live

RIMS में एक बार फिर हंगामा

परिजनों और सुरक्षाकर्मियों के बीच जमकर बवाल, 1 युवक हिरासत में

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

रांची: खबर है झारखंड की राजधानी रांची की जहां राज्य के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स के इमरजेंसी वार्ड के सामने परिजनों और सुरक्षाकर्मियों के बीच जमकर धक्का-मुक्की हुई. जब परिजन ने आयुष्मान भारत काउंटर पर बैठे कर्मचारी से स्पष्ट जानकारी नहीं देने की शिकायत की तब वहां बैठे पुलिस ने बिफर कर युवक को घसीटते हुए रिम्स के ओपी में हिरासत में ले लिया.

युवक ने आयुष्मान भारत काउंटर पर बैठे कर्मचारी से पूछा कि आखिर पूरी जानकारी क्यों नहीं मिल पा रही है इस पर सभी सुरक्षाकर्मी बिफर गए और युवक को घसीटते हुए रिम्स के ओपी में हिरासत में ले लिया.

वहीं पूरे मामले पर अधिकारी अभी कुछ भी कहने से बचते नजर आ रहे हैं. हालांकि पुलिस युवक से पूरी पूछताछ कर रही है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें