Live

BIG BREAKING

रिम्स जमीन घोटाले से जुड़े मामले में IAS,SDO समेत 7 अधिकारियों के ठिकानों पर ACB की छापेमारी

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

रांची : इस वक्त की बड़ी खबर झारखंड की राजधानी रांची से है जहां एसीबी की टीम आईएएस, एसडीओ समेत सात अधिकारियों के ठिकानों पर एक साथ छापेमारी कर रही है. शुक्रवार की सुबह एसीबी की टीम गिरफ्तार हुए आईएएस मनोज कुमार रंजन, एसडीओ मनोज कुमार समेत सभी सात अधिकारियों के ठिकानों पर पहुंचकर कागजात समेत अन्य दस्तावेज की जांच कर रही है. यह कार्रवाई रिम्स की अधिग्रहित 9.65 एकड़ जमीन से जुड़े मामले में की जा रही है. गुरुवार को एसीबी की टीम ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए बेरमो एसडीओ मनोज कुमार को गिरफ्तार किया था.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें