Live

Bihar News:

रेवेन्यू सर्विस एसोसिएशन का वार्षिक सह संवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन, राजस्व से जुड़े हर पहलुओं पर हुई चर्चा

M
manish kumar raiलेखक

पटना। बिहार यूनाइटेड रेवेन्यू सर्विस एसोसिएशन एवं बिहार रेवेन्यू सर्विस एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में रविवार को वार्षिक सामान्य बैठक सह संवाद समाधान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

पटना के अधिवेशन भवन में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्घाटन राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री संजय सरावगी ने दीप प्रचलित कर किया। इस दौरान मंत्री संजय सरावगी ने सामान्य बैठक तथा संवाद समाधान को संबोधित करते हुए राजस्व प्रशासन से जुड़े पहलुओं पर कई अहम बातें कहीं। कार्यक्रम के दौरान राजस्व व्यवस्था को और अधिक सरल, सुलभ और संवेदनशील बनाने की दिशा में चर्चा की गई।

इस वार्षिक सामान्य बैठक सह संवाद समाधान कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, बिहार यूनाइटेड रेवेन्यू सर्विस एसोसिएशन के अध्यक्ष आदित्य शिवम शंकर, बिहार रेवेन्यू सर्विस एसोसिएशन के अध्यक्ष आनंद कुमार बिहार राज्य उद्यमी एवं विकास आयोग के उपाध्यक्ष अरविंद कुमार निराला समेत कई अन्य लोग मौजूद थे।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें