Live

BIG BREAKING

सक्षमता परीक्षा 2.0 का रिजल्ट जारी, यहां देखें रिजल्ट, सक्षमता परीक्षा फेज-3 की तारीख का भी ऐलान

P
Prasoon Pandeyलेखक

PATNA :इस वक्त एक बड़ी खबर आ रही है कि सक्षमता परीक्षा द्वितीय 2024 का रिजल्ट जारी हो गया है। बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने रिजल्ट जारी किया। आपको बता दें कि अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट https://www.bsebsakshamta.com पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

सक्षमता परीक्षा फेज-3 की तारीख का भी ऐलान

क्लास 1-5 में 81.45 %, 6 - 8 में 81.41%, 9 - 10 में 84.20% और 11-12 में 71.4 % अभ्यर्थी पास हुए हैं। सक्षमता परीक्षा फेज-3 के लिए तारीख का ऐलान हो गया है। 26 से 31 दिसंबर के बीच परीक्षा होगी। इसके लिए 25 नवंबर को विज्ञापन जारी किया जाएगा। STET परीक्षा का रिजल्ट अगले हफ्ते जारी किया जाएगा। बहुविकल्पीय प्रश्न होगा, निगेटिव मार्किंग नहीं होगी। पहली सक्षमता परीक्षा के बाद सभी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के जिला का आवंतन किया गया था लेकिन इस बार जिला आवंटन नहीं किया जा रहा है। इस संबंध में शिक्षा विभाग अंतिम फैसला लेगा।

गौरतलब है कि सक्षमता परीक्षा के पहले फेज में कक्षा 1 से 5 तक में 1.39 लाख नियोजित शिक्षक पास हुए थे। 1 लाख 48 हजार 845 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे, जिनमें से 9,835 फेल हुए थे। वहीं, कक्षा 6 से 8 तक में कुल 23,873 शिक्षकों में से 22,941 उत्तीर्ण हुए थे। सक्षमता की 5 परीक्षाओं में से एक में पास होना जरूरी है।

सक्षमता परीक्षा 2.0 के तहत विभिन्न कक्षाओं के लिए 59 विषयों में परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा में निगेटिव मार्किंग नहीं थी।

वर्गीकृत विवरण:

1. कक्षा 1-5 :केवल 1 विषय की परीक्षा ली गई।

2. कक्षा 6-8 :कुल 8 विषयों में परीक्षा आयोजित की गई।

3. कक्षा 9-10 : माध्यमिक स्तर पर 19 विषयों में परीक्षा हुई।

4. कक्षा 11-12 :उच्च माध्यमिक स्तर पर 31 विषयों की परीक्षा आयोजित की गई।

इस परीक्षा का उद्देश्य छात्रों की क्षमताओं और ज्ञान का व्यापक मूल्यांकन करना था। गौरतलब है कि दो दिन में दो रिजल्ट। पहले बीपीएससी ने TRE 3 का रिजल्ट जारी किया और अगले ही दिन बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने सक्षमता परीक्षा का रिजल्ट जारी किया। बात करते हैं TRE 3 की, क्लास 1 से 5 के लिए 21 हजार 911 अभ्यर्थी सफल हुए हैं जबकि क्लास 6 से 8 के लिए 16 हजार 989 अभ्यर्थी सफल हुए यानी कुल मिलाकर 38 हजार 900 अभ्यर्थी सफल हुए। हालांकि, 5 हजार 578 पद खाली रह गये। करीब 39 हजार अभ्यर्थी एक साथ शिक्षक भर्ती परीक्षा में पास हुए, जो एक बड़ी संख्या है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें