रविवार को खुला रहेगा कैबिनेट सचिवालय
आज इस्तीफा,कल शपथ !BJP का समर्थन पत्र मिलने के बाद नीतीश जायेंगे राजभवन..
मिली जानकारी के अनुसार सीएम सचिवालय के निर्देश पर रविवार को छुट्टी के दिन भी बिहार कैबिनेट सचिवालय को खोलने का आदेश दिया गया है.कैबिनेट के साथ ही राजभवन सचिवालय भी रविवार को खुला रहेगा.
बताते चलें कि बिहार की राजनीतिक परिस्थिति लगातार बदल रही है.जेडीयू,आरजेडी,एवं बीजेपी नेताओं की अलग अलग बैठक हो रही है.सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सीएम नीतीश कुमार आज देर शाम महागठबंधन के रूप में सीएम पद से इस्तीफा दे सकते हैं और बीजेपी के समर्थन से सरकार बनाने का दावा कर सकते हैं.,और ये संभव है कि रविवार को सीएम नीतीश के साथ ही बीजेपी कोटे से डिप्टी सीएम एवं दोनो दलों की तरफ से कई मंत्रियों को शपथ दिलाई जा सकती है.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।