Live

आइटम विंटर कलेक्शन लॉन्च

रिलायंस ट्रेंड्स ने किफायती दामों पर ऑटम विंटर कलेक्शन किया लॉन्च

P
Prasoon Pandeyलेखक

NEW DELHI :रिलायंस ट्रेंड्स ने फेस्टिवल सीजन के लिए नया ऑटम विंटर कलेक्शन लॉन्च किया है। ‘एवरी डे लोअर प्राइज’ कॉन्सेप्ट के साथ पेश यह कलेक्शन सभी तरह के ग्राहकों के लिए डिजाइन किया गया है। ऑनलाइन खरीददार हो या स्टोर से सीधे खरीददारी करने वाले ग्राहक, यह कलेक्शन किफायती दामों पर बेहतरीन फैशन प्रोडक्ट उपलब्ध कराएगा। कंपनी का दावा है कि 199 रुपये की कीमत से कपड़े उपलब्ध होंगे।

कलेक्शन पूरी तरह प्रकृति के सुंदरता से प्रभावित है। परिधानों में खिलते फूल, बहती नदिया और शांत पहाड़ की भव्यता को देखा जा सकता है। आधुनिक महिलाओं के लिए कलेक्शन को खास भारतीय शिल्प कला कौशल से निखारा गया है। साइड गेदर कुर्ते से लेकर लेयर्ड कुर्ते, को-ऑर्ड सेट और एथनिक ड्रेस तक, प्रत्येक पीस एक बेहतरीन फैशन स्टेटमेंट है। एंटीक मेटैलिक लुक को समकालीन डिज़ाइनों के साथ मिलाकर डिजाइन किया गया है।

त्यौहारी खरीदारी को और भी शानदार बनाने के लिए, कंपनी नए कलेक्शन पर विशेष छूट और प्रमोशन दे रही है। चाहे आप स्टोर में खरीदारी करें या ऑनलाइन, आप ऑफ़र का फायदा उठा सकते हैं।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें