SPORTS NEWS
इंडियन ओपन अंडर-23 एथलेटिक्स प्रतियोगिता में अपनी छाप छोड़ने को तैयार हैं रिलायंस फाउंडेशन के एथलीट
PATNA :बिहार की राजधानी पटना में 28 से 30 सितंबर तक आयोजित होने वाली चौथी इंडियन ओपन अंडर-23 एथलेटिक्स प्रतियोगिता में रिलायंस फाउंडेशन के 16 एथलीट हिस्सा लेंगे। 2023 में प्रतियोगिता के पिछले संस्करण में ‘सर्वश्रेष्ठ महिला एथलीट’ चुनी गई मौमिता मंडल फिर से 100 मीटर बाधा दौड़ और लंबी कूद स्पर्धाओं में हिस्सा लेंगी।
मौमिता शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने हेप्टाथलॉन में अपनी पहली सीनियर स्तर की प्रतियोगिता में नेशनल ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रजत पदक जीता है। रिलायंस फाउंडेशन दल के बारे में बात करते हुए रिलायंस फाउंडेशन के एथलेटिक्स निदेशक जेम्स हिलियर ने कहा कि “हम अंडर-23 राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए उत्साहित और तैयार हैं क्योंकि हमारे कई होनहार युवा एथलीट इस आयोजन में प्रभावित करने की कोशिश करेंगे।
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।