Live

POLITICS

सर क्या आप JDU छोड़कर BJP में जा रहे हैं, RCP सिंह ने पत्रकारों के सवाल का नहीं दिया जवाब

D
DESKलेखक

PATNA- कल दिन भर जदयू के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह को लेकर कयास चलता रहा। आरम्भ में कोई कह रहा था कि आरसीपी सिंह जदयू छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए हैं। हालांकि कुछ ही देर के बाद इस बात का भी खंडन हो गया कि जिस फोटो के आधार पर चर्चा का बजार गरम है वह मात्र एक संयोग है।

क्या है आज का अपडेट

दिल्ली में जब पत्रकारों ने आरसीपी से सवाल किया तो उन्होंने कुछ भी बोलने से साफ इंकार कर दिया है। मीडिया कर्मी बार—बार प्रश्न करते रहे लेकिन उन्होंने साफ रूप से कुछ भी कहने से मना कर दिया। उन्होंने यह भी नहीं बताया कि कि 7 जुलाई को वह मंत्री पद से इस्तीफा देंगे या नहीं। आसान भाषा में कहा जाए तो उन्होंने हां नहीं कहा है, लेकिन ना भी नहीं बोला। बताते चले कि 7 जुलाई को मोदी मंत्रिमंडल में आरसीपी सिंह का केंद्रीय मंत्री पद का टर्म खत्म हो रहा है।

क्या है पूरा मामला

सोशल मीडिया में आरसीपी सिंह की एक तस्वीर वायरल हो रही थी जो कि हैदराबाद में आयोजित भाजपा कार्यकारणी की बैठक का बताया जा रहा था। भाजपा नेताओं की ओर से उनका जोरदार स्वागत किया गया था। बताते चले कि इन दिनों राज्य सभा नहीं भेजे जाने के कारण आरसीपी सिंह जदयू से नाराज बताए जा रहे हैं। समय—समय पर उपेंद्र कुशवाहा सहित अन्य जदयू नेताओं की ओर से उन्हें अपमानित किया जा रहा है। कुछ दिन पहले ही नीतीश के हनुमान कहे जाने पर उन्होंने आपत्ति दर्ज करवाते हुए कहा था कि मेरा नाम है रामचंद्र। मैं किसी का हनुमान नहीं हूं।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें