Live

POLITICS

पटना पहुंचे आरसीपी सिंह ने तोड़ी चुप्पी, कहा— कार्यकर्ताओं के साथ पहले बैठक करूंगा

D
DESKलेखक

PATNA-पूर्व केंद्रीय मंत्री रामचंद्र प्रसाद सिंह उर्फ आरसीपी सिंह पटना पहुंचे। पटना एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं ने उनका जमकर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि अभी मैं अपने घर जा रहा हूं। पार्टी के कार्यकर्ताओं से मुलाकात करूंगा बैठक करूंगा। उसके बाद कई मुद्दे पर उनके साथ चर्चा होगी। उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता हमें जहां जहां बुलाएंगे मैं वहां आऊंगा।

भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने पर उन्होंने कहा कि यह तो मुझसे अच्छा आप पत्रकार लोग ही बता सकते हैं। 2 दिन पहले तो आप लोगों ने खबर तक चलाया दिया था कि हम शामिल हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ताओं को जिस तरह से पार्टी में निकाला गया वह ठीक नहीं है। मैं पार्टी के कार्यकर्ताओं से चर्चा करूंगा बात करूंगा।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें