Live

रातू रोड गुरुद्वारा में कीर्तन दरबार

नगर कीर्तन में सुबोधकांत सहाय व कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय शामिल

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

रांची: सिखों के पांचवें गुरुश्री गुरु अर्जुन देव जी तथा नौवें नानक श्री गुरु तेग बहादुर जी के प्रकाश दिवस की खुशी में रातू रोड के मेट्रो गली स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा में आठवां कीर्तन दरबार कराया गया. इसके उपलक्ष्य में शुक्रवार को सुबह 5 बजे विशाल नगर कीर्तन निकाला गया.

नगर कीर्तन कृष्णा नगर कॉलोनी की विभिन्न गलियों से होते हुए शहीद भगत सिंह चौक पहुंचा. इसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकान्त सहाय, रांची लोकसभा की प्रत्याशी यशस्विनी सहाय, युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव मेहुल प्रसाद तथा शिव बारात आयोजन केंद्रीय आयोजन समिति के अध्यक्ष गुलशन मिढा समेत सभी सदस्यों ने नगर कीर्तन का स्वागत किया. इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण उपस्थित थे.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें