Live

आज भगवान जगन्नाथ रथयात्रा

बहन सुभद्रा,भाई बलराम के साथ रथ पर सवार होकर मौसी बाडी जाएंगे भगवान जगन्नाथ...देखिए भव्य तस्वीरों में

D
DESKलेखक

पटना। उडीसा के पुरी में आज भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकल रही है। इसे लेकर पुरी में भारी संख्या में दुनियाभर के लोग जुटे हैं। सामान्य समय में लाखों लोग 'आषाढ़ी बीज' के दिन रथयात्रा के मार्ग में देवताओं और जुलूस की एक झलक पाने के लिए इकट्ठा होते हैं, जिसमें सजे-धजे हाथी और कई झांकियां शामिल होती हैं। मान्यता यह है कि आज के दिन भगवान जगन्नाथ भाई बलराम और बहन सुभद्रा के साथ अपनी मौसी के घर जाते हैं।

पुरी के अलावा देश के कई जगहों पर रथयात्रा निकाली जाती है। रथ यात्रा को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट किया है। उन्होंने अपने संदेश में कहा है कि "रथयात्रा के विशेष दिन की बधाई। हम भगवान जगन्नाथ से उनके निरंतर आशीर्वाद की प्रार्थना करते हैं। हम सभी को अच्छे स्वास्थ्य और खुशियां मिले।"

देखिए तस्वीरों में रथयात्रा की भव्यता को


इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें