Rath Yatra 2025
मधुपुर के राम मंदिर ठाकुरबाड़ी से निकली भव्य रथ यात्रा, श्रद्धालुओं ने लगाया जय जगन्नाथ का नारा
मधुपुर : शहर के रामजस रोड स्थित ऐतिहासिक राममंदिर ठाकुरबाड़ी से शुक्रवार को श्रद्धा, भक्ति और उल्लास से ओतप्रोत भव्य रथयात्रा निकाली गई. जैसे ही भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा जी का रथ मंदिर प्रांगण से निकला कि पूरा माहौल "जय जगन्नाथ!" के जयघोष से गूंज उठा.
मंदिर समिति के सदस्यों ने रस्सियों से खींचते हुए रथ को शहर के प्रमुख मार्गों से भ्रमण कराया. श्रद्धालुओं ने जगह-जगह जयकारा लगाते हुए भगवान का स्वागत किया. रथ के साथ ढोल-नगाड़ों की गूंज,गाजे बाजे की स्वर-लहरियाँ और बच्चों की उमंग ने माहौल को आध्यात्मिक आनंद से भर दिया.
सैकड़ों श्रद्धालुपुरुष,महिलाएं,बच्चे और बुजुर्गइस रथयात्रा में भावविभोर होकर शामिल हुए.
रथयात्रा के समापन पर मंदिर प्रांगण में श्रद्धालुओं को भगवान का महाप्रसाद वितरित किया गया.
यह रथयात्रा केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं,बल्कि जन-जन की आस्था,समर्पण और आध्यात्मिक एकता का प्रतीक बन गई.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।