Live

रसोईघर में युवती ने की आत्महत्या !

फांसी के फंदे पर लटका मिला शव

A
ASHISH KUMARलेखक

गोड्डा : इस वक्त की बड़ी खबर गोड्डा के हनवारा थाना क्षेत्र के कोयला से आ रही है जहां बीती रात फांसी के फंदे से लटककर 19 वर्षीययुवती ने रसोई घर में आत्महत्या कर ली।

इस घटना के बारे में मृतिका के पिता चक्रधर ठाकुर ने बताया कि वह रात को खाना खाकर सो चुका था। जब सुबह 4:30 बजे उनकी नींद खुली तो वह रसोई घर की तरफ गया जहां उनकी बेटी फांसी के फंदे से लटकी हुई पाई गई। मृतका के पिता ने बताया कि घर में भी पहले से कोई भी विवाद नहीं था फिर भी पता नहीं क्यों अचानक उसकी बेटी ने ऐसा कदम उठाया।

बेटी के शव को फांसी से लटकता देख पिता ने फंदे को खोल कर बेटी को नीचे फर्श पर उतारा और पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर हर बिंदु पर जांच शुरू कर दी है। वही सब इंस्पेक्टर राजेंद्र महतो ने बताया कि कोयला गांव में एक किशोरी की संदेहास्पद मौत हो गई हैं। फ़िलहाल मामले की जांच की जा रही है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें