राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जन्मदिन आज
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राष्ट्रपति को उनके जन्मदिवस पर दी शुभकामनाएं
रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को जन्मदिवस पर अपनी शुभकामनाएं दी है. अपने ट्विटर अकाउंट पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लिखा है कि देश की माननीय राष्ट्रपति आदरणीय श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को जन्मदिन की अनेक अनेक शुभकामनाएं और जोहार. परमात्मा आपको सदैव उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु प्रदान करें. यही कामना करता हूं.
बता दें कि भारत की 15 वीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आज 65 वां जन्मदिन है. राष्ट्रपति का जन्म 20 जून,1958 को ओडिशा के रायरंगपुर के बैदापोसी क्षेत्र के उपरबेड़ा गांव में हुआ था. वे भारत की पहली ऐसी महिला राष्ट्रपति हैं जो आदिवासी समुदाय से हैं और उन्होंने 2022 में राष्ट्रपति के पद के लिए शपथ ली थी.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।