Live

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंची रांची

एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत, नामकुम में ICAR के शताब्दी समारोह में होंगी शामिल

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

RANCHI :बड़ी खबर राजधानी रांची से आ रही है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय दौरे पर गुरुवार शाम झारखंड की राजधानी रांची पहुंच गई हैं. रांची हवाई अड्डा पर राष्ट्रपति का भव्य स्वागत किया गया. हवाई अड्डा से कड़ी सुरक्षा के बीच राष्ट्रपति राजभवन के लिए रवाना हो गई.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रांची पहुंची . वे हवाई अड्डा से एचईसी गेट,हरमू बाइपास व रातू रोड होते हुए राजभवन रवाना हुई हैं. राष्ट्रपति राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगी. वे 20 सितंबर को नामकुम स्थित राष्ट्रीय कृषि उच्चतर प्रसंस्करण संस्थान (आईसीएआर) के 100 वर्ष पूरा होने पर आयोजित समारोह में भाग लेंगी. सुबह 11 बजे से शुरू होने वाले कार्यक्रम में राष्ट्रपति मुख्य अतिथि हैं. एयरपोर्ट से राजभवन के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू निकल चुकी हैं.

बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गुरुवार शाम को रांची पहुंची. वे 20 सितंबर को राजभवन परिसर में बनाए गए भव्य मूर्ति गार्डन का शुभारंभ करेंगी. राजभवन के इस मूर्ति गार्डन में स्वतंत्रता संग्राम में भाग लेने वाले झारखंड के शहीदों की कांसे की प्रतिमाएं स्थापित की गई है. स्मृति गार्डन में शहीदों की जो प्रतिमा लगाई गई है, उनमें नीलांबर पीतांबर, तेलंगा खड़िया, गया मुंडा, वीर बुधु भगत, सिदो-कान्हू, टाना जतरा भगत, दिवा किशुन, अल्बर्ट एक्का के साथ ही साथ स्वामी विवेकानंद भी हैं. बता दें कि झारखण्ड की राज्यपाल रहते इस गार्डन की परिकल्पना राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ही की थी. इसका अब वो स्वयं उद्घाटन करेंगी. वहीं राष्ट्रपति 20 सितंबर को नामकुम स्थित ICAR-NISA के शताब्दी समारोह में शामिल होने के बाद दिल्ली के लिए रवाना हो जायेंगी. राष्ट्रपति के दो दिवसीय यात्रा के मद्देनजर रांची में सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किये गये हैं.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें