Live

राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जयंती

पटना में राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

A
archana singhलेखक

पटना: राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जयंती पर पटना में श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया. बिहार के राज्यपाल और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी समेत कई मंत्रियों ने रामधारी सिंहदिनकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया.


इस मौके पर मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने दिनकर की रचनाओं को समाज के लिए प्रेरणादायी बताया और बिहार की सियासत को लेकर तेजस्वी यादव पर निशाना साधा.

राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जयंती के मौके पर आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और बिहार सरकार के कई मंत्री शामिल हुए. सभी ने दिनकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी.

विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि दिनकर की एक-एक पंक्ति समाज को संदेश देती है. उनकी रचनाएं आज भी लोगों को प्रेरणा देती हैं. उन्होंने कहा कि आज दिनकर जी को याद कर उनके चरणों में श्रद्धासुमन अर्पित किया गया है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें