Live

राज्यपाल से मिले जदयू प्रदेश महासचिव

राजभवन जाकर रंजीत झा ने राज्यपाल से की मुलाकात, झंझारपुर और मधेपुर कॉलेज में संसाधनों की कमी को लेकर सौंपा पत्र

G
GYAN SINGHलेखक

Desk: बिहार प्रदेश जनता दल यू के महासचिव रंजीत कुमार झा ने राजभवन में राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर से मुलाकात की!

मुलाकात के दौरान उन्होंने राज्यपाल को मधुबनी जिले के झंझारपुर अनुमंडल के ललित नारायण जनता महाविद्यालय, झंझारपुर एवं एचपीएस महाविद्यालय मधेपुर में मूलभूत संसाधनों की कमी के सम्बन्ध मे पत्र लिखकर इस संबंध मे ध्यान आकृष्ट कराया!


मुलाकात के दौरान राज्यपाल ने रंजीत झा को इन कमियों को दूर करने का भरोसा दिलाया!


इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें