पटरी पर जनजीवन
उपद्रव के बाद शांति बहाली के लिए रांची पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च..इंटरनेट सेवा भी हुई बहाल
Ranchi:-शुक्रवार को हुए उपद्रव के बाद झारखंड की राजधानी रांची में स्थिति सामान्य होने लगी है.शहर में इंटरनेट सेवा बहाल कर दी गई है.उपद्रव करने का आरोप में पुलिस ने कुल 5 एफआईआर दर्ज की है और आमलोगों को हुई हुई जान मामल की क्षति के लिए एफआईआर कराने का आग्रह जिला पुलिस ने किया है.लोगों में विश्वास बहाली के लिए रांची जिला प्रशासन ने शहर में फ्लैग मार्च निकाला है.
मीडिया से बात करते हुए रांची के एसएसपी सुरेंद्र झा ने बताया कि लगभग 100 लोगों पर नामजद आरोप है.प्रशासन की टीम लगातार छापेमारी कर रही है.एसएसपी ने राजधानी वासियों से अपील करते हुए कहा कि आप लोग अमन और शांति बनाए रखें. किसी भी निर्दोष व्यक्ति को परेशान नहीं किया जाएगा. मेरी पहली प्राथमिकता है शहर में अमन शांति बहाल करना और वृद्ध और फंसे हुए लोगों को मदद पहुंचाना. जो लोग भी पर्दे के पीछे से इस कांड में शामिल थे उन्हें भी चिन्हित कर गिरफ्तार किया जाएगा.फिलहाल इंटरनेट सेवा चालू कर दी गई है.
रांची पुलिस ने सोसल मीडिया के माध्यम से लोगों से शांति बनाए रखने और किसी भी तरह के अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील की गई है.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।