Live

नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

रांची पुलिस ने 3 उग्रवादियों को किया गिरफ्तार, शिकंजे में TSPC का सक्रिय सदस्य

V
vivek pandeyलेखक

रांची : झारखंड में नक्सलियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई तेज हो गई है. TpC, टीएसपीसी और JJMP उग्रवादी संगठन के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है.इसी कड़ी में रांची पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. टीएसपीसी के तीन उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है, गिरफ्तार उग्रवादी कमांडर दिवाकर गंझू दस्ते के सक्रिय सदस्य हैं.

इस मामले में ग्रामीण एसपी सुमित कुमार अग्रवाल ने प्रेस वार्ता कर बताया कि बुढ़मू थाना क्षेत्र से तीन उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया है.वरीय पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि दामोदर नदी के पास बड़कागांव, बुड़मुड़ थाना की सीमा पर स्थित छप्पर बालू घाट में पैसा उगाही को लेकर दो पक्षों की मारपीट की घटना में शामिल टीएसपीसी कमांडर दिवाकर गंजू के दस्ते के तीन -चार सक्रिय सदस्य गांव पहुंचे हुए हैं और किसी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं. सूचना के सत्यापन के बाद त्वरित कार्रवाई की गई और खलारी डीएसपी के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया. छापेमारी दल ने शनिवार को छापर में छापेमारी कर उग्रवादी संगठन के अजीत सोरेन, आकाश लोहार और सुमित लहरी को गिरफ्तार कर लिया. इनके पास से लेवी मांगने में उपयोग किए गए मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें