Jharkhand News
रांची और जमशेदपुर में NCB की बड़ी कार्रवाई, ड्रग्स तस्करी के आरोप में 6 गिरफ्तार
रांची और जमशेदपुर में एक साथNCBकीकार्रवाई, गिरफ्तार आरोपियों में एक युवती भी शामिल,थाईलैंड,ब्रिटेन और अमेरिका के इंटरनेशनल नंबरों के इस्तेमाल का खुलासा,कई होटल और बारNCBके रडार पर
रांची:झारखंड की राजधानी रांची में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने ड्रग्स तस्करी के कथित नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। मिली जानकारी के अनुसार, इस मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में कथित मास्टरमाइंड जिम्मी भी शामिल है। वहीं, एक युवती को भी कथित तौर पर ड्रग्स पैडलर के रूप में गिरफ्तार किए जाने की बात सामने आई है।
रांची और जमशेदपुर में कार्रवाई
जानकारी के मुताबिक, NCB ने रांची के साथ जमशेदपुर में भी कार्रवाई की है। एजेंसी अब इस पूरे नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने और इसके पीछे काम कर रहे लोगों की भूमिका का पता लगाने में जुटी है। बताया जा रहा है कि इस नेटवर्क के तार देश के कई हिस्सों से जुड़े होने के साथ-साथ विदेशी संपर्कों तक भी पहुंच रहे हैं।
इंटरनेशनल नंबरों के जरिए कारोबार करने का आरोप
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कथित मास्टरमाइंड जिम्मी कोकीन और सिंथेटिक ड्रग्स के अवैध कारोबार के लिए अंतरराष्ट्रीय मोबाइल नंबरों का इस्तेमाल करता था। बताया जा रहा है कि इसके लिए थाईलैंड, ब्रिटेन और अमेरिका के नंबरों का उपयोग किया जाता था। जांच एजेंसी इन विदेशी संपर्कों और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की पड़ताल कर रही है।
रांची के होटल और बार भी जांच के दायरे में
इस मामले में रांची के कई होटल और बार में कथित तौर पर ड्रग्स की सप्लाई किए जाने की जानकारी भी सामने आई है। इसके बाद ऐसे प्रतिष्ठानNCB की जांच के दायरे में आ सकते हैं। एजेंसी कथित सप्लाई नेटवर्क, ड्रग्स की खरीद-बिक्री और इससे जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है।
पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटीNCB
NCB की जांच का मुख्य उद्देश्य कथित ड्रग्स नेटवर्क की पूरी संरचना, इसके वित्तीय लेनदेन, स्थानीय संपर्कों और अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन का पता लगाना है। आने वाले दिनों में जांच के दौरान और खुलासे होने की संभावना है।
रांची से नैयर शाहिद की रिपोर्ट
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।