Live

रांची नगर निगम कर्मियों की हड़ताल खत्म

3 दिनों से हड़ताल पर थे कर्मचारी, नगर आयुक्त से वार्ता के बाद काम पर लौटे सभी कर्मी

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

रांची : रांची नगर निगम के कर्मचारियों की हड़ताल आज समाप्त हो गया. नगर आयुक्त से वार्ता के बाद सभी कर्मचारियों ने बैठक के बाद हड़ताल समाप्त करने का निर्णय लिया. नगर निगम के सभी कर्मी अपनी मांगों को लेकर पिछले 3 दिनों से हड़ताल पर थे.


आपको बता दें कि रांची नगर निगम कर्मचारी संघ ने शुक्रवार को नगर आयुक्त से वार्ता के बाद बैठक की उसके बाद हड़ताल समाप्त करने की घोषणा की है.

रांची नगर निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष ने निगम प्रशासक को कर्मचारियों से जुड़ी समस्या के समाधान एवं जायज मांग को पूरा करने को लेकर बात की. इसमें निगमकर्मियों की पारिवारिक पेंशन की सुविधा उपलब्ध कराने, सातवां वेतनमान,दैनिक कर्मचारियों को तृतीय एवं चतुर्थ वर्ग पर नियुक्ति समेत अनुकंपा के आधार पर परिजनों को नौकरी की मांग की गई है. इसके अलावा वरीयता के आधार पर कर्मियों को पदोन्नति को लेकर भी चर्चा की गई है. पदोन्नति के लिए कर्मियों की वरीयता के आधार पर सूची तैयार करने पर भी चर्चा की गई.


नगर निगम कर्मचारी संघ ने कहा कि अगर नगर निगम कर्मचारियों की मांगों को पूरा नहीं करती है तो आने वाले समय में उग्र आंदोलन की तैयारी की जाएगी.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें