JHARKHAND NEWS
रांची में वन्य प्राणी सप्ताह-2026 का हुआ शुभारंभ
रांची : झारखंड का वन पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन विभाग दो से सात अक्टूबर तक वन्य प्राणी सप्ताह मना रहा है. रांची के वन विभाग सभागार पलाश में शुक्रवार को इसकी विधिवत शुरुआत हुई. वन्य प्राणी सप्ताह का उद्घाटन प्रधान मुख्य वन संरक्षक संजीव कुमार ने किया.
इस मौके पर पीसीसीएफ वन्य प्राणी रविरंजन, विशेष सचिव के. जेड. भुटिया, सीसीएफ एस. आर. नटेशा समेत विभाग के कई अधिकारी और गणमान्य लोग उपस्थित थे. मानव एवं वन्यजीव के सह-अस्तित्व पर केंद्रित इस वन्य प्राणी सप्ताह के दौरान कई कार्यक्रम आयोजित होंगे. मुख्य वन संरक्षक संजीव कुमार ने कहा कि झारखंड में तीस प्रतिशत वन क्षेत्र मौजूद हैं. लेकिन, वन्य जीवों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना अभी भी एक चुनौती है. उन्होंने बताया कि इसके लिए विभाग लगातार प्रयासरत है, और एक ऐसे वातावरण का निर्माण किया जा रहा है, जहां वन्य प्राणी सुरक्षित रहकर विचरण कर सकें, और वन क्षेत्र के नजदीक निवास करने वालों को भी कोई खतरा न हो.
रांची से संदीप यादव की रिपोर्ट-
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।