Live

रांची में ऑनलाइन पेमेंट के नाम पर ठगी

पुलिस ने आरोपी युवक के साथ जेवर दुकानदार को भी दबोचा

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

रांची : बड़ी खबर राजधानी रांची से जहां पुलिस ने एक ऐसे फ्रॉड को गिरफ्तार किया है जिस पर रांची में ही 10 केस ठगी के दर्ज हैं और 07 बार जेल जा चुका है. यह ठग फेक ऑनलाइन पेमेंट कर दुकानदारों को चूना लगाने का काम किया करता था. मामले में पुलिस ने एक जेवर दुकानदार को भी पकड़ा है.



बताया जा रहा है कि रांची के अरगोड़ा पुलिस ने अनिल कुमार गुप्ता नाम के एक ठग को दबोचा है. दरसल रांची के अरगोड़ा स्थित जेडी ज्वेलर्स नामक दुकान में अनिल ने बड़े ही शातिराना अंदाज में मंगलसूत्र की खरीदारी करने पहुंचा था. मंगलसूत्र की खरीदारी की जिसका फेक एप्प से ऑनलाइन पेमेंट किया. लेकिन दुकानदार के खाते में पैसे नहीं आए. इसके बाद आरोपी तुरंत वहां से भाग ग़या. मामले को लेकर जेवर व्यवसायी ने अरगोड़ा थाने में केस दर्ज कराया. ठगी की ये घटना CCTV में भी कैद हो गई.

मामले की शिकायत मिलने के बाद अरगोड़ा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए CCTV के जरिए आरोपी को धुर्वा से गिरफ्तार किया है और उसकी निशानदेही पर मंगलसूत्र को भी एक जेवर व्यवसायी के पास से बरामद कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें