Live

JHARKHAND NEWS

रांची में अग्रवाल सभा के 50वें स्थापना दिवस समारोह में राज्यपाल संतोष गंगवार हुए शामिल

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

रांची : राजधानी रांची में अग्रवाल सभा के 50वें स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर अग्रसेन भवन में आयोजित कार्यक्रम में झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. कार्यक्रम में पूर्व राज्यसभा सदस्य महेश पोद्दार समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे.

समारोह में राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्राथमिकता में समाज से कुरीतियों को मिटाना रहा है. उन्होंने कहा कि इस बात की खुशी है कि अग्रवाल सभा इस दिशा में बढ़ चढ़कर अपना योगदान दे रहा है. उन्होंने कहा कि समाज में जागरूकता फैलाना ही समाज के विकास की पहली सीढ़ी है. कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. समारोह के दौरान नेत्रदान करने वाले परिवार के साथ वरिष्ठ अग्रजन और कमेटी के पूर्व अध्यक्ष व मंत्री को सम्मानित किया गया.

रांची से संदीप यादव की रिपोर्ट-

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें