रांची में अभियंता दिवस पर कार्यक्रम
झारखंड अभियंत्रण सेवा संघ की ओर से कार्यक्रम में मंत्री योगेंद्र प्रसाद एवं मंत्री दीपिका सिंह पांडे शामिल
रांची : भारत के महान इंजीनियर और भारत रत्न मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के जन्मदिन के अवसर पर अभियंता दिवस के रूप में मनाया जाता है. राजधानी के स्टेशन रोड रांची स्थित होटल में मंगलवार को अभियंता दिवस को लेकर झारखंड अभियंत्रण सेवा संघ के तत्वावधान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर राज्य के मंत्री योगेंद्र प्रसाद, मंत्री दीपिका सिंह पांडे शामिल हुई.
कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के द्वारा दीप जलाकर किया गया. कार्यक्रम में सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग अबु इमरान भी शामिल हुए.
इस मौके पर मंत्री योगेंद्र महतो ने कहा कि राज्य के विकास में अभियंताओं की काफी अहम भूमिका है. राज्य के अभियंता काफी अच्छा काम कर रहे हैं. सरकार इनके साथ हमेशा खड़ी है. देश में अभियंता दिवस पहली बार वर्ष 1968 में मनाया गया था. यह दिन देश के विकास, तकनीकी प्रगति और बुनियादी ढांचे (डैम, पुल आदि) में इंजीनियरों के योगदान को सम्मानित करता है.
रांची से संदीप यादव की रिपोर्ट--
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।