Live

रांची के मॉल में लगी भीषण आग

कई दुकानें जलकर राख, घंटों कवायद के बाद भी नहीं बुझी आग

A
ASHISH KUMARलेखक

रांची : इस वक़्त की बड़ी खबर सामने आ रही है राजधानी रांची से जहां नामकुम थाना क्षेत्र स्थित सीताराम मॉल में भीषण आग लग गई है। इस अगलगी ने कई दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया है। वहीँ सूचना पर पहुंची दमकल की 10 गाड़ियां आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है।

आपको बता दें कि मॉल में आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों ने पानी डालकर आग पर काबू पाने का बहुत प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो पाए। आग देखते ही देखते और भड़क उठी। धीरे धीरे आग ने मॉल की कई दुकानों को अपने आगोश में ले लिया। इस दौरान पूरे इलाके में अफरा तफरी मची रही। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और दमकल की गाड़ियां पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया।

वहीँ मौके पर मौजूद एक पुलिस अधिकारी ने बताया है कि अगलगी की घटना कैसे हुई इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। हालांकि आशंका जताई जा रही है कि शायद यह घटना शार्ट सर्किट की वजह से हुई है। साथ ही उन्होंने बताया कि दमकल की गाड़ी समय पर नहीं पहुंचती तो मॉल की सभी दुकानें जल जाती। आग लगने की घटना से अभी तक कितना का नुकसान हुआ है यह स्पष्ट नहीं हो पाया है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें