शेरे बिहार रामलखन सिंह यादव स्मृति समारोह
जयवर्धन यादव का ऐलान, एक करोड़ छात्रों को बाटेंगे कलम
पटना : शेरे बिहार रामलखन सिंह यादव के पोते और पूर्व बीजेपी विधायक जयवर्धन यादव ने हुंकार भर दी है। बिहार में 2024 चुनाव के पहले उन्होंने अपनी ताकत का एहसास करने के लिए पटना में दादा जी रामलखन सिंह यादव की स्मृति में समारोह का आयोजन किया है। उन्होंने इस आयोजन के बहाने युवाओं को एकजुट करने की कवायद शुरू करते हुए कहा है कि एक करोड़ छात्रों को कलम बाटेंगे।
इसकी जानकारी देते हुए पूर्व विधायक जयवर्धन यादव ने कहा कि हमारे दादाजी और पूर्व मंत्री रामलखन यादव ने शिक्षा को लेकर बेहतर काम किया है। उन्होंने जो रास्ता बताया है उसी पर हमसब चल रहे है। दादा जी रामलखन सिंह यादव की स्मृति में 26 मार्च को पटना के कृष्ण मेमोरियल हॉल सभागार में समारोह का आयोजन किया जायेगा। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में CM नीतीश कुमार के साथ-साथ कई नेता भी शामिल होंगे।
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।